हरिद्वार। मशहूर अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां शनिवार को हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर गंगा नदी में विसर्जित की गईं। सुबह उनके दोनों बेटों सहित परिवार के कई सदस्य अस्थियां लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे।
वहां तीर्थ पुरोहित ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी कराई। मनोज कुमार के बेटे कुणाल ने बताया कि उन्होंने मां गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं और उनकी आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।


No comments:
Post a Comment