हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने जनपद के आधा दर्जन तहसीलदारों को यहां से वहां खिसका दिया है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय के हस्ताक्षरों से युक्त इस आदेश में कहा गया है कि जनहित में इन तहसीलदारों को स्थानांतरित किया गया है।
आदेश के मुताबिक अब तक धारी में अपनी सेवाएं दे रहे डा. ललित मोहन तिवारी को अब कालाढूंगी भेजा गया है। रामनगर के तहसीलदार कुलदीप पांडे अब लालकुआं के तहसीलदार होंगे। हल्द्वानी के तहसीलदार सचिन कुमार को धारी भेजा गया है जबकि मनीषा मारकाना को नैनीताल से रामनगर भेजा गया है। लालकुआं के प्रभारी तहसीलदार युगल किशोर पांडे को नैनीताल का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। मनीषा बिष्ट को कालाढूंगी से हल्द्वानी का तहसीलदार बनाया गया है।
स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।


No comments:
Post a Comment