हल्द्वानी : नकली शराब का खेले बैठे थे कारखाना, दो तस्कर सामान सहित गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, April 21, 2025

हल्द्वानी : नकली शराब का खेले बैठे थे कारखाना, दो तस्कर सामान सहित गिरफ्तार


हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और विशेष कार्य बल (एसओजी) की संयुक्त टीम ने नकली शराब के अवैध कारोबार में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में जहरीली शराब, नकली ब्रांड की बोतलें, ढक्कन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस ने बरेली निवासी सचिन जायसवाल और सोनू कश्यप को रामपुर रोड पर बजवाल ट्रेडर्स के पास उस समय धर दबोचा, जब वे स्कूटी से नकली शराब और उसे बनाने का सामान लेकर जा रहे थे। 

दोनों के कब्जे से 40 लीटर जहरीली शराब, 20 लीटर शुद्ध स्प्रिट, रंग-रोगन के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल, 41 खाली मैकडॉवेल ब्रांड की बोतलें, 1746 नकली ढक्कन, एल्कोमीटर, चिमटी, फनल, छलनी, नीला ड्रम, प्लास्टिक की सुतली और अन्य उपकरण बरामद हुए। इसके अलावा, उत्तराखंड आबकारी विभाग के फर्जी स्टीकर और ढक्कन भी जब्त किए गए, जो तस्करों की गहरी साजिश का खुलासा करते हैं।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta