रुद्रपुर :पूर्व कोतवाल दानू के भाई-भाभी की सड़क हादसे में मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, April 16, 2025

रुद्रपुर :पूर्व कोतवाल दानू के भाई-भाभी की सड़क हादसे में मौत


रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के रामपुर रोड पर बुधवार तड़के एक दुखद हादसे ने सभी को झकझोर दिया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे दंपत्ति को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार, चमोली जिले के ग्राम हरमल थराली निवासी 67 वर्षीय कलम सिंह दानू और उनकी पत्नी हीरा सिंह सुबह करीब 5 बजे प्रीत विहार में अपनी बेटी के घर से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने निकले थे। रामपुर रोड पर यूआईआरडी के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक कलम सिंह अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक थे और अपनी पत्नी की कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके छोटे भाई उम्मेद सिंह दानू कुछ वर्ष पहले रुद्रपुर कोतवाली में कोतवाल पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta