अमिताभ बच्चन को तो मिल गया, आप भी जानें सोशल मीडिया पर फालोवर्स बढ़ाने का फार्मूला - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, April 16, 2025

अमिताभ बच्चन को तो मिल गया, आप भी जानें सोशल मीडिया पर फालोवर्स बढ़ाने का फार्मूला


मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन न केवल बड़े पर्दे पर अपनी धमक रखते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी लाखों फैन्स को आकर्षित करती है। लेकिन हाल ही में बिग बी ने अपने एक्स (ट्विटर) फॉलोअर्स की संख्या को लेकर चिंता जताई, जिसने उनके प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी। 14 अप्रैल को अमिताभ ने एक्स पर लिखा, "बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर बढ़ ही नहीं रहा है। कोई उपाय हो तो बताइए।" इस पोस्ट ने फैन्स का ध्यान खींचा और सुझावों की बाढ़ आ गई।

अमिताभ की इस मजेदार अपील पर फैन्स ने तरह-तरह के टिप्स दिए, कोई बोला ज्यादा पोस्ट करें, तो किसी ने कहा ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर लिखें। लेकिन 15 अप्रैल को बिग बी ने फिर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "धन्यवाद उन सबका जिन्होंने मदद के कई एग्जाम्पल बताए कि फॉलोअर्स कैसे बढ़ा सकते हैं। क्षमा चाहता हूं, एक भी काम नहीं आया।" इस पोस्ट पर भी फैन्स ने जमकर प्यार लुटाया और बिग बी की हाजिरजवाबी की तारीफ की।

लेकिन क्या वाकई अमिताभ बच्चन को फॉलोअर्स बढ़ाने का कोई तरीका नहीं मिला? इस सवाल का जवाब छिपा है उनकी अगली पोस्ट में, जिसने सबको चौंका दिया। 

रहस्य खुलासा: 16 अप्रैल को अमिताभ ने एक्स पर एक नई पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "समझ में आ गया, नंबर बढ़ाने का नुस्का, कम बोलो, कम लिखो।" जी हां, 82 वर्षीय बिग बी ने दो दिन की मशक्कत के बाद आखिरकार फॉलोअर्स बढ़ाने का 'गुप्त' फॉर्मूला खोज निकाला। उनकी इस बात ने साबित कर दिया कि कम शब्दों में ज्यादा प्रभाव छोड़ा जा सकता है। वैसे, जिस सितारे की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया हो, उसे फॉलोअर्स की कमी की चिंता शायद सिर्फ फैन्स से जुड़ने का मजेदार तरीका हो!

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta