न्यूयॉर्क। अमेरिका की जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनी ‘रिपलिंग’ के को-फाउंडर प्रसन्ना शंकर एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। उनकी पत्नी दिव्या शशिधर ने तलाक की अर्जी में उन पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का केंद्र बन गया है।
दिव्या ने कोर्ट में दावा किया कि शादी के कुछ समय बाद ही प्रसन्ना ने उन पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, यहां तक कि गर्भावस्था के दौरान भी। उनके मुताबिक, प्रसन्ना कहते थे, “सेक्स मेरे लिए सबसे जरूरी है। तुम्हें दर्द हो या नहीं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। अगर मना करोगी तो मैं बाहर जाकर अपनी जरूरत पूरी करूंगा।” दिव्या ने बताया कि प्रसन्ना उन्हें अश्लील तस्वीरें दिखाकर धमकाते थे और कई बार दूसरी महिलाओं व वेश्याओं के साथ संबंध भी बनाए। उन्होंने ‘ओपन मैरिज’ की पेशकश की, जिसे दिव्या ने ठुकरा दिया, जिसके बाद रिश्ते में दरार बढ़ती गई।
दिव्या के आरोपों में यह भी शामिल है कि प्रसन्ना ने उनकी जासूसी की, बिना इजाजत रिकॉर्डिंग की और बाथरूम तक में कैमरे लगाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रसन्ना उन्हें ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए मजबूर करते थे ताकि शारीरिक संबंध बना सकें और मना करने पर बाहर संबंध बनाने की धमकी देते थे। इसके अलावा, टैक्स बचाने के लिए प्रसन्ना उन्हें और उनके 9 साल के बेटे को अलग-अलग देशों में ले जाते रहे।
विवाद बढ़ने पर प्रसन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनकी शादी सेक्सलेस हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने ‘ओपन मैरिज’ का सुझाव दिया था। उन्होंने दिव्या पर एक अन्य पुरुष, अनूप, के साथ अफेयर का आरोप लगाया और चैट व होटल बुकिंग्स के स्क्रीनशॉट साझा किए। फिलहाल, यह जोड़ा अपने बेटे की कस्टडी को लेकर कोर्ट में कानूनी जंग लड़ रहा है।
‘रिपलिंग’ अमेरिका की शीर्ष सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक है, और इसके को-फाउंडर का इस तरह के विवाद में फंसना चर्चा का विषय बन गया है। यह मामला न सिर्फ व्यक्तिगत जिंदगी के विवाद को उजागर कर रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ रहा है।


No comments:
Post a Comment