प्रयागराज। मांगा थाना क्षेत्र में शनिवार रात को पूर्व प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसका आरोप उसकी पत्नी ममता और उसके 14 साल के बेटे पर लगा है। पिता की मौत पर सियाराम की बेटी 11 वीं की छात्रा अंजू ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मामले में एक और तहरीर सियाराम के जीजा संतोष पटेल ने दी है। उसका आरोप है कि सियाराम पटेल को उसकी पत्नी ममता, साले शिव और ससुर राम लखन ने पीटकर मार डाला है। एसीपी रवि कुमार गुप्ता का कहना है कि दो तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है। जिन पर आरोप है उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सियाराम (45) मांडा थाना क्षेत्र के मडार गांव के रहने वाले परमेश्वर पटेल का इकलौता बेटा था। वो खेती करता था। परमेश्वर पटेल मडार गांव के प्रधान रह चुके हैं। सियाराम पत्नी से विवाद की वजह से वह परिवार अलग रहता था। उसके पिता और मां बगल के मकान में रहते हैं। उसकी एक बहन नीलम देवी जो करछना में रहती है। भाई की मौत के बाद नीलम पत्नी संतोष पटेल गांव पहुंचे थे। शनिवार रात 10 बजे सियाराम पटेल के घर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान सियाराम को पीटकर मार डाला गया। मौत की खबर पाकर सियाराम के घरवाले वहां पहुंचे तो खून से लथपथ लाश देखकर हंगामा कर दिया।
सियाराम के घरवालों और ससुराल वालों में झगड़ा होने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हंगामे के बाद पत्नी ने कबूल कर लिया कि उसने खुद लाठी से मारकर हत्या कर दी। उसने बताया कि आए दिन शराब के नशे में सियाराम मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वो सियाराम शराब पीकर आया था और घर पर हंगामा कर रहा था। सियाराम के सिर में कई गंभीर घाव मिले हैं। शरीर पर भी कई जगह जख्म था। शव कमरे में ही पड़ा था। हत्या के बाद परिवार में खूब आरोप प्रत्यारोप हुए। सियाराम की बेटी अंजू ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके पिता सियाराम को उसकी आंखों के सामने मम्मी ममता और भाई ने लाठी से पीटकर मार डाला।
उधर मृतक के जीजा संतोष पटेल ने थाने में तहरीर दी है कि सियाराम को पत्नी ममता, साले शिव और ससुर राम लखन ने पीटकर मारा है। संतोष का कहना है कि जब वह घर पहुंचा तो लाश पड़ी थी। तीनों आरोपी वहीं मौजूद थे। उसके सामने सियाराम की पत्नी ने कबूल किया कि लाठी से पीटकर मैंने हत्या की है।
कहा जा रहा है कि सियाराम शराब के नशे में पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। शनिवार रात भी पत्नी से उसका झगड़ा हुआ। आपस में मारपीट होने लगी। इसी दौरान पत्नी ने भी लाठी से वार शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।


No comments:
Post a Comment