देहरादून। देहरादून के मांडूवाला स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में निवासी अजय कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान मेरठ के जाहिदपुर निवासी 52 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है।
अजय कुमार 8 अप्रैल से मांडूवाला स्थित कर्मा वेलफेयर सोसाइटी के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती था। केंद्र में साथ रह रहे कुछ युवकों से अजय कुमार का विवाद हो गया।
देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस जांच जारी है।


No comments:
Post a Comment