सोलन में टिप्पर हादसा:बच्चे की मौत, दो बच्चों सहित आठ घायल, चालक पर केस - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, April 27, 2025

सोलन में टिप्पर हादसा:बच्चे की मौत, दो बच्चों सहित आठ घायल, चालक पर केस


सोलन। सोलन जिले में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक टिप्पर के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह जानकारी सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने दी।

हादसा आंगनबाड़ी मोड़ के पास साढ़े 12 बजे के आसपास हुआ, जहां टिप्पर HP51A-1172 सड़क  से करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरा। टिप्पर में पीछे की ओर कुछ पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी बिठाए गए थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने में जुट गए। पुलिस के अनुसार, टिप्पर क्षतिग्रस्त हालत में झाड़ियों में पड़ा था, जिसमें सवार एक 14 वर्षीय बच्चा मृत पाया गया, जबकि अन्य लोगों को चोटें आईं।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे के कारण के रूप में चालक प्रकाश की तेज रफ्तारी और लापरवाही सामने आई है। चालक ने टिप्पर में पीछे कई लोगों को बिठाया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तारी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और चालक से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर आक्रोश है और वे सड़क सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

मृतक बालक की पहचान 14 वर्षीय बालक के रूप में हुई है। हादसे में 25 वर्षीय प्रकाश उनकी पत्नी शांता और उनका एक वर्षीय बच्चा। 30 वर्षीय अंजली,25 वर्षीय सुनीता,उसकी तीन वर्षीय बच्ची,22 वर्षीय माया व 52 वर्षीय प्रेम राय शामिल हैं। सभी नेपाली मूल के श्रमिक बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।  

एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बिठाएं और सड़क नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta