उत्तराखंड : किशोर ने की पाठल से चाची को काट डाला, मौत, मां व भाई घायल - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, April 18, 2025

उत्तराखंड : किशोर ने की पाठल से चाची को काट डाला, मौत, मां व भाई घायल


जसपुर। उधमसिंह नगर के जसपुर नशे के आदि एक किशोर ने अपनी मां पर पाठल से हमजला बोल दिया। उसने बीच बचाव करने आई चाची को भी नहीं बख्शा और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद किशोर घर से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना जसपुर के  मेघवाला गांव की है। इसके बाद से गांव में भय का माहौल है।  


मिली जानकारी के अनुसार मेघावाला में रहने वाले एक परिवार का किशोर बेटा नशे का आदि है। उसने गुरुवार की रात किसी बात पर विवाद होने पर अपनी मां 45 वर्षीय रेखा देवी पर पाठल से हमला कर दिया। बेटे से मार खाई मां ने चीखना शुरू किया तो पड़ोस में रहने वाली उनकी देवरानी 35 वर्षीय सुनीता देवी बीच बचाव करने पहुंची। लेकिन किशोर के सिर पर तो खून ही सवार था। उसने अपनी चाची पर भी पाठल से कई वार कर दिए। सुनीता का 16 वर्षीय बेटा हर्षित भी वहां पहुंचा तो आरोपी किशोर ने उसे भी घायल कर दिया। तीनों घायलों को काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया।

मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सिर्फ 16 वर्ष का है। और घटना के वक्त वह नशे में बताया जा रहा है। चाची की हत्या व मां व चचेरे भाई को घायल करने के बाद वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।     

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta