पौड़ी में स्कूली वैन खाई में गिरी, सात बच्चों सहित नौ घायल - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, April 25, 2025

पौड़ी में स्कूली वैन खाई में गिरी, सात बच्चों सहित नौ घायल


पौड़ी। शुक्रवार को पौड़ी जिले के मासौ-भिताई-खंडाह मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूली बच्चों को ले जा रही एक निजी वैन भिताई के पास दोपहर करीब 2:30 बजे अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में सात स्कूली बच्चों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, वैन में सवार बच्चे भगत राम न्यू मॉर्डन स्कूल के छात्र थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को अपने वाहनों से जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी बच्चों की स्थिति स्थिर है। वैन चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पौड़ी कोतवाली के प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान भिताई गांव निवासी 35 वर्षीय विजय सिंह और 42 वर्षीय अनिल कुमार  के रूप में हुई। शेष बच्चे चोटिल हुए हैं। 

प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मोटर मार्ग और वाहन की स्थिति की भी जाँच की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta