उत्तराखंड : होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, April 19, 2025

उत्तराखंड : होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की


रुद्रपुर।  होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

कंजाबाग पटिया निवासी 23 वर्षीय विपिन मेहरा पुत्र गोविंद सिंह मेहरा शुक्रवार की देर शाम खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह देर तक उसके न उठने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। 

खिड़की से देखने पर विपिन को पंखे में फांसी के फंदे में लटका देख परिजनों को होश उड़ गए। शोरगुल होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे में लटके युवक को नीचे उतारा। 

जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक विपिन घर का इकलौता था तथा दो बहनें हैं। परिजनों ने बताया कि विपिन देहरादून के एक कॉलेज में होटल मैनेजमेंट का छात्र था और विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। 

एसआई चंचल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta