रुद्रपुर गल्ला मंडी में दोहरा हत्याकांड, दुकान कब्जे के विवाद में दो की मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, April 28, 2025

रुद्रपुर गल्ला मंडी में दोहरा हत्याकांड, दुकान कब्जे के विवाद में दो की मौत


रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर की गल्ला मंडी में सोमवार तड़के दुकान कब्जे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के अनुसार, गल्ला मंडी में लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स दुकान को लेकर दुकान स्वामी गुरमेज सिंह (60) और मॉडल कॉलोनी निवासी दिनेश सलूजा व अवधेश सलूजा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार तड़के दिनेश पक्ष के लोग जेसीबी लेकर दुकान पर कब्जा करने पहुंचे। दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज से जानकारी मिलने पर गुरमेज अपने बेटों हनी और मनप्रीत (26) के साथ दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि कब्जा करने वालों ने गुरमेज और उनके बेटों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में गुरमेज के पैर और मनप्रीत के सीने में गोली लगी, जबकि हनी ने भागकर अपनी जान बचाई।

घटना से गल्ला मंडी में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां गुरमेज और मनप्रीत ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने हत्याकांड के कारणों और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी है। गल्ला मंडी के व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta