पौड़ी: पैठाणी-चौरीखाल मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत, आठ घायल - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, April 25, 2025

पौड़ी: पैठाणी-चौरीखाल मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत, आठ घायल



पौड़ी। पैठाणी-चौरीखाल मोटर मार्ग पर मलुंड के पास देवखोली के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक यूपी के बिजनौर निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार आठ अन्य लोग घायल हो गए।

पैठाणी थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान सरिता देवी, सोनाक्षी, सोनिया, आरती, आरुषी, पारू देवी, सुनंदा और अनिकेत के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पैठाणी ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मौके पर राहत व बचाव कार्य किए गए।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta