फेयरवेल स्पीच देते हुए 20 साल की छात्रा गिरी और मंच पर ही हो गई मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, April 6, 2025

फेयरवेल स्पीच देते हुए 20 साल की छात्रा गिरी और मंच पर ही हो गई मौत


धाराशिव। कॉलेज में फेयरवेल के दौरान माहौल उस समय गमगीन हो गया जब मंच पर एक 20 वर्षीय छात्रा को हार्ट अटैक आ गया। जिस कारण उसकी मंच पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में परंडा तालुका के शिंदे कॉलेज की है। 20 वर्षीय छात्रा वर्षा खरात ने हंसते हुए फेयरवेल स्पीच की शुरुआत की थी, लेकिन तब शायद ही किसी को पता होगा कि कुछ पल बाद उसकी मौत हो जाएगी। 

वह हंसते हुए अपने दोस्तों और टीचर्स को संबोधित कर ही थी, लेकिन कुछ ही पलों में उनका चेहरा पीला पडऩे लगता है। इसी बीच वर्षा लडख़ड़ाकर मंच से गिर गईं। वर्षा जैसे ही मंच पर गिरीं, वैसे ही कुछ लोग उनके पास आए और उन्हें उठाने की कोशिश करने लगे। 

लोगों को लगा कि कमजोरी या किसी अन्य कारण से वर्षा मंच पर गिर गई होंगी। जब वर्षा नहीं उठीं, तो उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

डॉक्टर्स का कहना है कि वर्षा की मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है। बताया जा रहा है कि वर्षा की आठ साल की उम्र में हार्ट सर्जरी हुई थी। हालांकि, पिछले 12 साल से वह बिल्कुल स्वस्थ थीं।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta