उत्तराखंड : 15 वर्षीय स्कूली छात्र की गला दबाकर हत्या, इस मैदान में मिला शव - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, April 15, 2025

उत्तराखंड : 15 वर्षीय स्कूली छात्र की गला दबाकर हत्या, इस मैदान में मिला शव


रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल के पास एक मैदान में 15 साल के स्कूली छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। शव की पहचान ट्रांजिट कैंप, आजादनगर निवासी देवदत्त गंगवार के बेटे अंकित गंगवार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अंकित सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन दोपहर में उसका शव सिडकुल के पास सुनसान मैदान में पाया गया। मृतक के पिता देवदत्त ने बताया कि उन्होंने अंकित को स्कूल के लिए तैयार कर घर से भेजा था, जबकि वे खुद फैक्ट्री में काम के लिए चले गए। दोपहर में एक रिश्तेदार ने उन्हें बेटे का शव मिलने की सूचना दी। अंकित ट्रांजिट कैंप के मछली मार्केट के पास एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। पिता को समझ नहीं आ रहा कि अंकित स्कूल के बजाय सुनसान जगह पर कैसे पहुंचा।

सूचना मिलते ही एसपी क्राइम नीहारिका तोमर, सीओ पंतनगर डीआर टम्टा और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि हत्या के कारणों और दोषियों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta