धर्मशाला: तिब्बती संस्थान के धार्मिक शिक्षक पर अमेरिकन महिला से रेप का आरेाप, केस दर्ज - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, March 20, 2025

धर्मशाला: तिब्बती संस्थान के धार्मिक शिक्षक पर अमेरिकन महिला से रेप का आरेाप, केस दर्ज


धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में तिब्बती संस्थान चलाने वाले एक धार्मिक शिक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। कांगड़ा पुलिस के सामने आई एक  अमेरिकी महिला ने इस मामले में शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना धर्मशाला में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। 

पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद दोनों पक्षों को बुधवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और पूछताछ व बाकी की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी तिब्बती शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं हो सका है। 

जानकारी के अनुसार भारतीय मूल की अमेरिका की महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि वह अक्तूबर 2023 में धर्मशाला आई थी। वह यहां बौद्ध दर्शन का अध्ययन करने के लिए पहुंची थी। 

इस दौरान अपने पति के माध्यम से वह आरोपी तिब्बती अध्यापक से मिली थी। इसके बाद नवंबर 2024 में जब वह बीमार हो गई तो आरोपी ने तंत्र विद्या के नाम पर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका पति बोध गया में था। इस बारे में उसने अपने पति को भी बताया था लेकिन बदनामी के डर के चलते वह बीड़ में रहने चले गए।

हाल ही में जब वह दोबारा धर्मशाला आए तो उन्हें धमकियां मिलने लगी। इस पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। बुधवार को मामले की पूछताछ के लिए महिला और आरोपी को थाना में पूछताछ के लिए बुलाया था। 

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में आरोपी तिब्बती अध्यापक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ जारी है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta