उत्तराखंड: मुखबिरी के शक में युवक पर हमला: तस्करों ने की मारपीट, मुंह में डाला गोबर - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 31, 2025

उत्तराखंड: मुखबिरी के शक में युवक पर हमला: तस्करों ने की मारपीट, मुंह में डाला गोबर


नानकमत्ता। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता पुलिस थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी की मुखबिरी के संदेह में कुछ तस्करों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हमलावरों ने युवक की बाइक और मोबाइल तोड़ने के साथ-साथ उसके मुंह में गोबर डाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम देवकली ठेरा के रहने वाले सोनू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पहले स्मैक का आदी था, लेकिन नशा छोड़ने के बाद स्मैक तस्कर उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक करने लगे।

 सोनू के मुताबिक, शनिवार को ग्राम टुकड़ी के जस्सी और ग्राम गिद्धौर के लाली के इशारे पर ग्राम टुकड़ी के छेगी और ग्राम बिचवा के बिन्दर ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उसकी बाइक और मोबाइल को नुकसान पहुंचाया और अपमानित करने के लिए उसके मुंह में गोबर डाल दिया। पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि सोनू की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 117, 324, 351(2), और 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छानबीन शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta