उत्तराखंड : भाजपा के गोलीबाज पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को मिली जमानत - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, March 18, 2025

उत्तराखंड : भाजपा के गोलीबाज पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को मिली जमानत


हरिद्वार। खानपुर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अब खुली हवा में सांस ले सकेंगे। अदालत ने आज उन्हें जमानत पर छोड़ने के आदेश दे दिए। वे लगभग पौने दो महीने से जेल के भीतर थे। 

उन्हें 27 जनवरी को खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार के कर्यालय में फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सीजेएम कोर्ट ने उनकी जमात याचिका खारिज करके उन्हें जेल भेज दिया था। आज जिला अदालत में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई और अदालत ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर छोड़ने का फैसला सुनाया।  

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta