हल्द्वानी। अपने ही अवगुणों के कारण शादी टूटी तो होने वाले दूल्हे राजा ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। होली के दिन उसने अपने दोस्तों के साथ युवती के फौजी पिता पर ही हमला बोल दिया। उनकी जमकर पिटाई के बाद युवक और उसके दोस्त भाग खड़े हुए। अब युवती के पिता ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देकर आवारा लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ व उसके पिता से मारपपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिल रही जानकारी के अनुसार टीपी नगर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले पूर्व फौजी निवासी एक पिता ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। लेकिन लड़के के अवगुणों का पता चलने पर रिश्ता तोड़ दिया गया।
बास तब से ही युवक नाराज था। वह युवती को कभी फोन करके परेशान करता तो कभी रास्ता रोकर उससे बात करने का प्रयास करता। युवती ने यह बात पिता को बताई तो उन्होंने युवक को ऐसा न करने के लिए कहा। लेकिन इसके बाद युवक रंजिश रखने लगा।आरोप है कि होली के दिन भी इसी बात को लेकर युवक से युवती के परिवार वालों का विवाद हुआ। फौजी पिता ने युवक को उसकी बेटी को परेशान न करने के लिए नसीहत दी तो गुस्साए युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और युवती के फौजी पिता को धुन डाला। उनके सिर पर गंभीर चोट आई।
जिसके बाद युवती ने परिवार वालों के साथ टीपी नगर चौकी पर आकर शिकायत की। कोतवाल राजेश यादव के अनुसार इस मामले में युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


No comments:
Post a Comment