देहरादून। देव भूमि उत्तराखंड में इन दिनों राजनैतिक पारा नई ऊचांई छू रहा है। सत्ताधारी भाजपा विपक्ष ही नहीं बल्कि उत्तराखंड वासियों के निशाने पर भी है। कारण है प्रदेश के वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल। जबसे अग्रवाल ने उत्तराखंडवासियों को विधानसभा के भीतर अपने धर्मपत्नी के भाई का दर्जा दिया है तब से भाजपा के रिश्ता उनसे जरा दूर का होता जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एकांत में उनसे बात की। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर बिना नाम लिए उन पर अंगुली उठाई और प्रदेश की जनता तो उन्हें जहां तहां गरिया ही रही है।
हालांकि अग्रवाल जुबान फिसलने पर माफी मांग चुके हैं लेकिन पहाड़ के लोग उन्हें इस माफी पर माफ करने को तैयार नहीं हैं।
यही नहीं भाजपा के नेताओं का व्यवहार भी उनके प्रति अश्वप्रश्यता भरा दिख रहा है। स्थानीय नेताओं ने तो उनसे पहले ही दूरी बना ली थी,लेकिन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तरकाशी दौरे से भी उन्हें किनारे रखा गया। लेकिन इन सबके बीच भाजपा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा लेने के मूड में नहीं है। देखें हमारे ताजा वीडियो...
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👇
प्रेमचंद अग्रवाल नहीं देंगे इस्तीफा

No comments:
Post a Comment