हल्द्वानी: ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में पीएनबी कर्मियों का आंदोलन शुरू - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, March 18, 2025

हल्द्वानी: ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में पीएनबी कर्मियों का आंदोलन शुरू


हल्द्वानी। शाम पांच बजे ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ होगा पीएनबी बैंक कर्मी कार्य नहीं करेंगे। एआईपीएनबीओए उत्तराखंड के सहायक महासचिव हिमांशु बृजवाल ने बताया कि बैंक की ओर से कर्मचारियों पर ट्रांसफर पॉलिसी थोपी जा रही है। इसके लिए 28 और 29 मार्च को पीएनबी नई ट्रांसफर पालिसी के ख़िलाफ देशव्यापी हड़ताल करेगा। इसके तहत बैंक कर्मी 28 मार्च तक प्रतिदिन काम खत्म करने के बाद शाम पांच बजे बैंक बंद कर देंगे। उन्होंने बताया कि कैश कार्य खत्म करने के बाद बैंक कर्मी अन्य कार्यों को खत्म करने के लिए बैंक में नहीं रुकेंगे।

इसी आंदोलन के तहत पीएनबी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को पांच बजे अतिरिक्त कार्य निपटाए बिना बैंक बंद कर दिए। बैंक कर्मियों ने पहले ही साफ कर दिया था कि ट्रांसफर पॉलिसी को खत्म नहीं करने तक 10 से पांच बजे तक कार्य किया जाएगा। इसके बाद सर्किल भर में शाखाओं को बंद कर दिया जाएगा। पांच बजे के बाद हल्द्वानी सर्किल की 78 शाखाएं बंद हो गई। वहीं नैनीताल जिले की 23 शाखाओं में भी पांच बजे बैंक कर्मियों ने कैश कार्य खत्म करने के बाद चेक संबंधी अन्य कार्यों को किए बिना ही शाखाओं को बंद कर दिया। एआईपीएनबीओए उत्तराखंड के सहायक महासचिव हिमांशु बृजवाल ने बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों पर स्थानांतरण पॉलिसी थोपी जा रही है। इसके लिए 28 और 29 मार्च को पीएनबी नई ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल करेगा।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta