ब्रेकिंग : अयोध्या—दिल्ली ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, बाराबंकी में ट्रेन की जांच शुरू - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, March 7, 2025

ब्रेकिंग : अयोध्या—दिल्ली ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, बाराबंकी में ट्रेन की जांच शुरू


बाराबंकी। अयोध्या से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 42002 में बम होने की सूचना से हड़कंप रेलवे सुरक्षा महकमा हाई अलर्ट मोड पर आ गया। शुक्रवार देर शाम 112 नंबर पर आई इस ट्रेन को अज्ञात कालर ने चारबाग स्टेशन से पहले उड़ा दिए जाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और बम डिस्पोजल दस्ते ने ट्रेन की सघन तलाशी शुरू कर दी। बाराबंकी से लेकर लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शाम 7:30 बजे के करीब जब ट्रेन स्टेशन पहुंची तो भारी पुलिस बल पहले से तैनात था। ट्रेन रुकते ही बम डिस्पोजल टीम और खोजी दस्तों ने हर कोच की गहन जांच शुरू कर दी। यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया लेकिन सुरक्षा बलों ने किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए ट्रेन को पूरी तरह खंगालना शुरू कर दिया।

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सेना के बम डिस्पोजल दस्ते को भी बुलाया गया है। साथ ही, जिस नंबर से धमकी दी गई उसकी लोकेशन और पहचान खंगाली जा रही है। जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी को गंभीरता से ले रही हैं। अब यह देखना होगा कि यह सिर्फ एक अफवाह थी या कोई बड़ी साजिश। रेलवे और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta