ब्रेकिंग : अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की योजना फेल, हैंड ग्रनेड लेकर घूमता आतंकी काबू - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, March 4, 2025

ब्रेकिंग : अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की योजना फेल, हैंड ग्रनेड लेकर घूमता आतंकी काबू

फोटो साभार: अमर उजाला

फरीदाबाद।  राममंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आतंकी अब्दुल रहमान आतंकी संगठन आईएसआईएस खुरासान से संबद्ध है। इस आतंकी संगठन ने ही अब्दुल रहमान व अन्य का ब्रेनवाश किया था।  उन्हें अयोध्या में मस्जिद की जगह बन रहे मंदिर को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए मंदिर पर हमले के लिए तैयार किया। इस संगठन के आतंकी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय हैं। अब्दुल से संगठन के आकाओं ने सोशल मीडिया के जरिये इससे संपर्क किया था।

इस सोशलमीडिया ग्रुप में धर्म विशेष को लेकर आहत करने वाले वीडियो डाले जाते थे। ग्रुप के लोगों को अलग-अलग व्यक्तियों के कुछ रेकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश भी भेज जाते थे। इन संदेश में अब्दुल और इसके जैसे अन्य युवाओं को कहा जाता था कि तुम्हारे ऊपर अयोध्या में जुल्म हुआ है और अब तुम्हे इसका बदला लेना है। पुलिस के अनुसार, इस आतंकी संगठन के कहने पर ही अब्दुल ने राम मंदिर और उसके आस-पास की रेकी कर वहां की वीडियो बनाई। कई सारी वीडियो इसने आतंकी संगठन के साथ साझा भी की थी। उसके मोबाइल फोन से भी पुलिस को कई ऐसे वीडियोज मिले हैं। हमले से पहले मंदिर की रेकी पूरी कर ली गई थी और अब होने की तैयारी चल रही थी।

बांस रोड पाली से पकड़े गए आतंकी 19 वर्षीय अब्दुल रहमान को लगातार आगे कीकार्रवाई के लिए गाइड किया जा रहा था, इसके तहत वो हैंड ग्रेनेड लेकर कहीं से आया और फरीदाबाद होते हुए वो आगे जाने वाला था। लेकिन यहां आने के बाद उसका अपने साथी आतंकियों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसी के चलते वो बांस रोड पाली पर एक सुनसान खाली जगह में बने टिनशेड के बरामदे में जाकर रात को रुक जाता था। दिनभर वो आस-पास के एरिया में हैंड ग्रेनेड के बैग लेकर घूमता रहता।

इस बीच एटीएस गुजरात ने आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के सहयोग से आतंकी की डिटेल जुटाई और उसकी फोटो एसटीएफ को साझा की। रविवार 2 फरवरी को एटीएस व आईबी की टीम को पता चला कि आतंकी की लोकेशन फरीदाबाद के पाली एरिया में है तो वे टीमें भी यहां पहुंची। फिर तीनों सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मिलकर आरोपी को काबू किया। ये शरीर से भी काफी दुबला-पतला है और लंबाई भी अधिक नहीं है। लेकिन आरोपी से हुई शुरुआती पूछताछ से साफ है कि इसका ब्रेनवॉश किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इसके बैग में दो हैंड ग्रेनेड हैं तो एक बार को जांच एजेंसियों के भी होश उड़ गए। तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और उन्होंने दोनों हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय किया।    

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एसटीएफ इंस्पेक्टर के बयान पर फरीदाबाद के डबुआ थाने में आतंकी के खिलाफ 25 (1)(ए) आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 4 (ए), 4(बी), 5 के साथ ही विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी(1)(बी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आतंकी को 10 दिन के रिमांड पर लेकर जांच एजेंसी यहां से चली गई हैं।

अमर उजाला के अनुसार एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम को यूपी फैजाबाद में आतंकी के घर की तलाशी के लिए भेजा गया है। ताकि घर से भी सबूत इकट्ठे किए जा सकें। पलवल एसटीएफ यूनिट से आतंकी को शुरुआती पूछताछ के बाद फैजाबाद ले जाने का प्लान है।

हरियाणा के पलवल में हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार आतंकी अब्दुल रहमान छह माह पहले दिल्ली होते हुए विशाखापत्तनम गया था। वहां लगभग चार माह तक वह धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। गिरफ्तारी की सूचना के बाद उसके गांव थाना इनायतनगर के मंजनाई के ग्रामीण भी हतप्रभ हैं। सोमवार को गुजरात एसटीएफ ने आरोपी के परिजन से भी पूछताछ की है। कुछ समय पूर्व वह फैजाबाद में पुरानी सब्जी मंडी निवासी मौलाना उस्मान हजरत के संपर्क में रहा है। वह विशाखापत्तनम से करीब दो महीने पहले लौटा था। मां यास्मीन ने बताया कि अब्दुल ई-रिक्शा चलाता था। उसे बचपन से ही दिल की बीमारी थी। उसका अहमदाबाद में ऑपरेशन हुआ था। उसके पिता अबु बकर पहले सूरत में रहते थे।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta