उत्तराखंड : नरेंद्रनगर में कार दुर्घटना में बापूग्राम के दो व्यक्ति घायल - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, March 16, 2025

उत्तराखंड : नरेंद्रनगर में कार दुर्घटना में बापूग्राम के दो व्यक्ति घायल


नरेंद्रनगर। बीती देर शाम को सुरकंडा मंदिर से ऋषिकेश की और लौट रही एक कार कुम्हारखेड़ा तिराहे से चार किमी आगे गुजराड़ा सड़क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती करवाया गया। 

घायलों के परिजनों को पुलिस ने तत्काल सूचना दी है। पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को बीते देर शाम जैसे ही कार दुर्घटना की सूचना मिली नरेंद्रनगर पुलिस तत्काल टीम व एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरी मिली।

 जिसमें राजीव कंडवाल (48) पुत्र अमरदीप कंडवाल और देवेंद्र नेगी (35) पुत्र स्वरूप सिंह दोनों ही निवासी 20 बीघा बापू ग्राम ऋषिकेश घायल मिले। जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से जिला उप चिकित्सालय नरेंद्रनगर पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया।

 जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना घायलों के परिजनों को दी। वाहने को देवेंद्र सिंह चला रहा था। घायलों को रेस्क्यू करने वाले पुलिस कार्मिकों में थानाध्यक्ष नरेंद्रनगर जीडी भट्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक डीपी काला, दीपक सिंह, शुभम व पवन की भूमिका अहम रही।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta