डोईवाला। लच्छीवाला क्षेत्र के जंगल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार, 28 मार्च की शाम करीब सात बजे हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डोईवाला इलाके में रहने वाले 32 वर्षीय विजय लोधी और उनके परिचित लच्छीवाला निवासी वीरेंद्र स्कूटी से लच्छीवाला के जंगल से गुजर रहे थे। इसी बीच एक सांड सडत्रक पर आ गया।
हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट ले जाया गया। हालांकि, विजय लोधी को डॉक्टरों ने पहले ही मृत घोषित कर दिया था, जबकि वीरेंद्र को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में मातम छाया हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण पहले भी इस इलाके में कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। कई बार इस तरह के हादसों की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। लोगों का कहना है कि अवारा पशुओं पर हमला होने की घटनाएं अब आम हो गई हैं।


No comments:
Post a Comment