हल्द्वानी। नाबालिगा से दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले में जमानत पर छूटे एक व्यक्ति ने इस बार छह साल की एक बच्ची को अपना शिकार बना दिया।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची से जमानत पर रिहा हुए आरोपी ने दिनदहाड़े दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों को घटना का पता लगा। वह तत्काल पुलिस के पास पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो व छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी वह नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास में ही जेल गया था और कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटा है।


No comments:
Post a Comment