हल्द्वानी : काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सीबीआई ने दो अधिकारियों को रिश्वत दबोचा - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 24, 2025

हल्द्वानी : काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सीबीआई ने दो अधिकारियों को रिश्वत दबोचा



हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और उनके सहयोगी तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। 

सीबीआई देहरादून शाखा के पुलिस अधीक्षक एसके राठी ने बताया कि दोनों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। शिकायतकर्ता पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर डंपर से रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप था, जिसके तहत रेलवे अधिनियम की धारा 160(2) के तहत मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि एएसआई और तकनीशियन ने शिकायतकर्ता को गिरफ्तारी से बचाने और डंपर को जब्त करने से रोकने के बदले में पहले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह राशि घटाकर 25 हजार रुपये तय हुई। 

शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सीबीआई को दी, जिसके बाद एजेंसी ने रविवार को सुनियोजित जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को 20 हजार रुपये लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने बताया कि आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है और जल्द ही तलाशी से मिली जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta