देहरादून: देर रात तेज रफ्तार कार ने छह को रौंदा, चार की मौत] दो घायल, चंडीगढ़ नंबर की है कार - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, March 13, 2025

देहरादून: देर रात तेज रफ्तार कार ने छह को रौंदा, चार की मौत] दो घायल, चंडीगढ़ नंबर की है कार


देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तारी का कहर देखने को मिला है। देहरादून में राजपुर रोड पर चंडीगढ़ नंबर वाली एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी कार चालक रुका नहीं वह तेजी के साथ पास ही खड़े  स्कूटर पर बैठकर दो युवकों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। पुलिस ने कार की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उसकी जिसकी तलाश शुरू कर दी। 

घटना राजपुर और साईं मंदिर के बीच बुधवार रात करीब सवा आठ बजे घटित हुई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया के रहने वाले मंशा राम और रंजीत के रूप में हुई है। जबकि, दो मृतकों की शिनाख्त  देर रात तक नहीं हो सकी थी। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रह रहे थे। सभी शिवम नाम के ठेकेदार के अधीन मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। हादसा उस वक्त हुआ जब ये सब काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।



घायलों में हरदोई के गांव अजीज पुर निवासी धनीराम पुत्र राजकुमार और बिहार के रहने वाले मोहम्मद शाकिब पुत्र मोहम्मद घायल हुए हैं। हादसे के वक्त ये दोनों स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे थे। धनीराम सब्जी का ठेला लगता है, जबकि शाकिब उत्तरांचल हॉस्पिटल का कर्मचारी है। एसएसपी ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। शहर के चारों ओर बैरियर पर नाकेबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। कार चालक की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं और अनेक जगहों पर नाकाबंदी कर उसे ढूंढा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta