चंडीगढ़।मंगलवार की शाम हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस पर पंजाब के मोहाली के खरड में हमला हुआ है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया,लेकिन इस हमले में बस में सवार 25 लोग बाल बाल बच गए। दो युवकों ने पंजाब के खरड के पास बस को रोककर लाठी और पथ्तरों से आगे और एक तरफ के शीशे तोड़ दिए। आल्टो कार में आए आरोपी बाद में फरार हो गए। फिलहाल, खरड पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मिल रही जानकारी के अनुसार , मंगलवार शामल को पंजाब के खरड़ में HRTC की हमीरपुर डिपो की बस पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में चालक, परिचालक और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बस के शीशे चकनाचूर हो गए। इसबीच हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हमलावरों ने लाठियों से बस पर हमला किया और शीशे तोड़ दिए। यह बस चंडीगढ़ से हमीरपुर जा रही थी।
बस के परिचालक लवली कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ से बस करीब सवा 6 बजे हमीरपुर के लिए निकली थी। जब बस खरड़ पहुंची, तो एक गाड़ी ने उसे ओवरटेक कर रुकने का इशारा किया। बस रुकते ही गाड़ी से दो लोग डंडे लेकर बाहर निकले और बस के आगे के शीशों पर हमला करने लगे। इस दौरान बस में करीब 25-26 यात्री सवार थे, जो हमले से घबरा गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग खड़े हुए। घटना की पुष्टि करते हुए हमीरपुर बस अड्डा प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि बस पर हमला हुआ है और शीशे तोड़ दिए गए हैं। बस पर हमले की सूचना उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि ऑल्टो कार में आए दोनों आरोपियों ने गाड़ी की नंबर प्लेट को कवर किया था और अपने चेहरे को भी ढका हुआ था। हमला करने के बाद आरोपी खरड से कीरतपुर की तरफ जाने वाले हाईवे से भाग गए।
डीडीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि बस पर कुछ लोगों ने हमला किया है और बस के सभी शीशे को तोड़े गए हैं। बस में करीब 24 सवारियां थी। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि मोहाली पुलिस को इस बाबत केस दर्ज करने की शिकायत दी है। यह बस चंडीगढ़ से हमीरपुर के लिए 6:15 पर चली थी और थर्ड के पास इस पर हमला हुआ है।
डीएसपी कर्ण सिंह संधू ने बताया कि देर शाम सूचना मिली थी और पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। किसी भी कीमत पर शरारती लोगों को नहीं बख्शा जाएगा। उधर, घटना को लेकर अब हिमाचल प्रदेश की बसों और लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को होशियारपुर में भी एक विवादित घटना सामने आई थी। यहां कुछ लोगों ने बस को बीच हाईवे पर रोककर बस में भिंडरावाला के पोस्टर चिपकाए। यह मामला मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी उठा। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही। बताया जा रहा है कि यह विवाद कुल्लू क्षेत्र से शुरू हुआ था, जब पंजाब से आए कुछ पर्यटक भिंडरावाला के झंडे और पोस्टर लेकर पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था। सबसे अहम बात है कि HRTC की बसों पर हो रहे हमलों से यात्रियों में भय पैदा हो गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आ रहे पंजाब के हुड़दंगी बाइकर्स की बाइक से भिंडरावाला के पोस्टर उतारने के बाद से यह विवाद शुरू हुआ था।


No comments:
Post a Comment