उत्तराखंड : डैम में नहाने गए युवक को लौटते समय कार से उतार कर गोली मारी, मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 17, 2025

उत्तराखंड : डैम में नहाने गए युवक को लौटते समय कार से उतार कर गोली मारी, मौत


रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के गूलरभोज बांध में नहाने गए दो पक्षों में किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद, पिकनिक के बाद लौटते समय एक पक्ष्बा के बाइक सवारों ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव बेरिया दौलत निवासी गुरदीप सिंह दोपहर बाद घर से गूलरभोज डाम नहाने के लिए गया था। इस दौरान उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। वहां गुरदीप सिंह अपने मौसेरे भाई जगरूप सिंह के साथ सेंट्रो कार से लौट रहा था। तभी गदरपुर थाना क्षेत्र के गांव डलपुरा नहर वाली सड़क पर बाइक सवार आ धमके। गुरदीप सिंह कार से बाहर निकाला। तभी बाइक सवार युवकों ने तमंचे से गोली मारी दी। जिससे गुरदीप सिंह घायलावस्था में सड़क पर गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने जगरूप सिंह पर तमंचा ताना। और फिर फरार हो गए। 

गुरदीप सिंह को गंभीर अवस्था में बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिवार के लोगों ने उसे काशीपुर एक अस्पताल में भर्ती कराया। बरेली अस्पताल ले जाते समय गुरदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मृतक के भाई गुरदित्त सिंह की तहरीर पर गांव बेरिया दौलत निवासी हर्षित बोहरा, रविन्द्र उर्फ बिल्लो,  सौरभ बाबा और गगन निवासी बांखेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 



No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta