सोलन। धर्मपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित शिमला के ठियोग निवासी आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। उसे सीजेएम ने गत वर्ष मई माह में वांछित घोषित कर दिया था।
सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार चोरी व चोरीके बाद चोरी के माल को छिपाने के आरोपी शिमला के ठियोग निवासी 35 संजीव कुमार उर्फ संजू को धर्मपुर पुलिस ने कल चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। वह शटरिंग प्लेटों की चोरी में वांछित था । उसे सीजेएम न्यायालय सोलन ने गत 7 मई को वांछित अपराधी करार दिया गया था । इस मामले में उसके खिलाफ धर्मपुर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। आज उसे न्यायालय में केस दर्ज किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment