हल्द्वानी: घर आई नाबलिगा से मौसा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, March 2, 2025

हल्द्वानी: घर आई नाबलिगा से मौसा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार


हल्द्वानी।  वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मौसी के घर आई एक 11 साल की नाबालिग के साथ उसके मौसा ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में ही रहती है। बहन ने कुछ महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। 

आरोप है कि शुक्रवार को उनकी 11 साल की बेटी मौसी के घर गई थी। जहां उसे रात हो गई। रात होने पर बच्ची अपने मौसी के घर पर ही रुक गई। आरोप लगााय कि इसी दौरान रात को नशे में धुत होकर मौसा घर में आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 

चीखने और रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। घटना के बारे में पीड़ित नाबालिग ने अपनी मां को बताया। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि बच्ची के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शिकायती पत्र मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta