हरिद्वार। आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) के एक सिपाही की हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। रेलवे ट्रैक पर धड़ और गर्दन अलग देखकर रेल यात्री सहम गए।
जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रेलवे पुलिस के मुताबिक, आरपीएफ में तैनात अरविंद तोमर निवासी सडकपुर जोनमाना थाना बढ़ौत, बागपत एक माह पहले ही वेस्टर्न रेलवे रतलाम से ट्रांसफर होकर हरिद्वार आया था।
अरविंद की पत्नी पहले से रुड़की आरपीएफ में तैनात है। गुरुवार को अरविंद वर्दी पहन रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और प्लेटफार्म नंबर एक पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुगली एक्सप्रेस से कटकर उसकी मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद जब उसका धड़ और सिर अलग होने पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।


No comments:
Post a Comment