हल्द्वानी: वयोवृद्ध कांग्रेसियों को सम्मानित कर मनाई गई स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84वीं जयंती - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 24, 2025

हल्द्वानी: वयोवृद्ध कांग्रेसियों को सम्मानित कर मनाई गई स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84वीं जयंती


हल्द्वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84वीं जयंती को जिला और महानगर कांग्रेस ने "स्मृति दिवस" के रूप में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। स्वराज आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत स्व. इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान सभागार "इंदिरा हृदयेश अमर रहें" के नारों से गूँज उठा, और उपस्थित कांग्रेसजनों की आँखें उनकी याद में नम हो गईं। 

कार्यक्रम में पार्टी के कई वयोवृद्ध और सक्रिय कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद मिष्ठान वितरण हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के पुत्र और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश मौजूद रहे। सुमित हृदयेश ने भावुक होते हुए कहा, "माता जी की कमी हमेशा महसूस होती है। हल्द्वानी के लिए उनके अधूरे सपनों को आप सभी के सहयोग से पूरा करना मेरा लक्ष्य है। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।" 

कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने की। सम्मानित होने वाले वयोवृद्ध कांग्रेसियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, एन.बी. गुणवंत, शोभा बिष्ट, राजो टंडन, दीप चंद्र पाठक, किशन डालाकोटी, इकबाल भारती, हरीश लाल वैध, ज्ञानी हरपाल सिंह, नजाकत खान, आबिद अली, दिनेश चौहान, ललित मोहन पांडे, नरेंद्र सजवाण, अवध विहारी शर्मा, नरेश अग्रवाल, ताहिर अली और हरिनंदन शर्मा शामिल रहे। 


इस मौके पर हेमन्त बगड़वाल, सतीश नैनवाल, जीवन कार्की, समाजसेवी गोविंद बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, भावना पाठक, विमला सांगूड़ी, पुष्पा मेहता, गोविंदी लोबियाल, गीता बहुगुणा, मीमांशा आर्य, दीपा गोस्वामी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, प्रकाश पांडे, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, हेम दुर्गापाल, महानगर कोषाध्यक्ष कन्नू परगाई, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, हेम पांडे, जाकिर हुसैन, मयंक भट्ट, पार्षद रवि जोशी, मोना शर्मा, हरगोविंद रावत, शकील सलमानी, एडवोकेट धर्मवीर, पूर्व पार्षद विनोद दानी, गिरीश पांडे, गोविंद बगड़वाल, कैलाश साह, हेमन्त साहू, विनोद कुमार पिंनु, दिवेश तिवारी, तस्कीन अहमद, सुशील डुंगराकोटी, जिज्ञासु भट्ट, नितिन भट्ट, मनोज भट्ट, बबलू बिष्ट, गणेश टम्टा, शंकर कोहली, लक्ष्मीकांत, संदीप जोशी, संजू उप्रेती, संदीप भैसोड़ा, संदीप बिनवाल और अशोक जोशी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta