![]() |
| file photo |
सोलन। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार हिमाचल पुलिस में 1226 पदों पर पुरुष एवं महिला आरक्षियों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में आज जिला सोलन के पुलिस ग्राउंड में कुल 1850 महिला उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था। जिनमे से 1203 महिला उम्मीदवारों ने भाग लिया। उक्त उम्मीवारों में से 335 उम्मीदवार सफल रहे हैं ।
वितद रहे कि पुहिस आरक्षी भर्ती के लिए कुल 9275 युवाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 6181 युवक और 3094 युवतियां शामिल थे। इनमें से 5876 आवेदकों ने भर्ती प्रकिया में हिस्सा लिया। इनमें 4048 युवक और 1828 युवतियां शामिल थे। प्रकिया में शामिल हुए 988
युवक युवतियों ने फिजिकल टेस्ट पास किया। इनमें533युवक और 455 युवतियां शामिल है। जबकि 4888 युवक युवतियां भर्ती प्रकिया में असफल साबित हुए। इनमें 3515 युवक और 1373 युवतियां शामिल हैं।


No comments:
Post a Comment