![]() |
| File Photo |
रानीपोखरी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि 2027 में फिर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।
इसके लिए कई कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सभासद ईश्वर रोथान, विशाल छेत्री, सुरेश सैनी, पूनम तोमर कृष्णा तड़ियाल, माया अधिकारी, नितिन बर्थवाल आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment