मेरठ । मेरठ के सौरभ राजपूत का उसकी पत्नी मुस्कान ने ही प्रेमी साहिल के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। मर्चेंट नेवी में अधिकारी रहे सौरभ राजपूत के कत्ल के बाद शव के 15 टुकड़े कर डाले और ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया। इतने खूंखार अपराध को अंजाम देने के बाद पत्नी मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश ट्रिप पर चली गई। पुलिस की जांच में इस कहानी में प्यार, धोखा और कत्ल का जो सच सामने आया है, वह हैरान करता है। मुस्कान ने सौरभ से भी लव मैरिज की थी। मुस्कान रस्तोगी और सौरभ की 2016 में शादी हुई थी। यहां तक कि मुस्कान के साथ ज्यादा वक्त बिताने की चाह में सौरभ ने मर्चेंट नेवी की नौकरी ही छोड़ दी थी। सौरभ के नौकरी छोड़ने के फैसले से उसके परिजन खफा थे और फिर विवाद बढ़ा तो उसने मुस्कान के साथ किराये के मकान में अलग रहना शुरू कर दिया।
मुस्कान ने 2019 में बेटी को जन्म दिया, लेकिन इस खुशी में जल्दी ही अवैध संबंधों का ग्रहण लग गया। सौरभ को पता चला कि उसकी पत्नी का उसके ही दोस्त साहिल से अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों के बीच तनाव बढ़ा तो तलाक पर भी विचार हुआ। मुस्कान राजी थी कि तलाक ले लिया जाए। लेकिन सौरभ राजपूत ने बेटी की खातिर तलाक नहीं लिया। यही नहीं सौरभ ने फिर से मर्चेंट नेवी जॉइन कर ली।
2023 में वह काम के सिलसिले में देश से बाहर चला गया था। सौरभ की बेटी 28 फरवरी को 6 साल की हुई थी। इस मौके पर सेलिब्रेशन के लिए वह 24 फरवरी को वापस लौटा था। लेकिन इस दौरान नशे का आदी साहिल और मुस्कान और करीब आ चुके थे। यह करीबी इस हद तक बढ़ गई थी कि उन्हें सौरभ अब बाधा नजर आने लगा था और उसे रास्ते से हटाने के लिए कत्ल तक का प्लान बना लिया।
मर्चेंट नेवी में अफसर था सौरभ
इंदिरानगर निवासी 29 वर्षीय सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में अफसर था। सौरभ काम के सिलसिले में विदेश जाता था। 2019 से मुस्कान का मोहल्ले में शास्त्री की कोठी निवासी साहिल शुक्ला से प्रेम प्रसंग हो गया। 25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन था और 24 फरवरी को सौरभ लंदन से वापस आया था। सौरभ को मुस्कान के अफेयर के बारे में जानकारी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। चार मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में बेहोशी की दवा दे दी। इसके बाद प्रेमी साहिल को बुला लिया। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश के 10-12 टुकड़े कर इन्हें प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया। ड्रम में सीमेंट और डस्ट का घोल भर दिया और ऊपर से ढक्कन लगा दिया। इसके बाद मुस्कान ने बेटी को मायके छोड़ दिया और प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई। मंगलवार को मुस्कान ने अपनी मां को हत्या की बात बताई, जिसके बाद मुस्कान के परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस दौड़ी और घर से ड्रम बरामद किया। सीमेंट और डस्ट का घोल सूख चुका था, इसलिए लाश निकाली नहीं जा सकी।
नींद की गोलियां खिलाकर मारा, फिर शव के करे 15 टुकड़े और निकले मनाली
इसी के तहत मुस्कान ने सौरभ के खाने में 4 मार्च को नींद को दवा मिला दी। सौरभ के सोने के बाद मुस्कान और साहिल ने चाकू से उसे काट डाला। शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। कुल 15 टुकड़े करने के बाद उन्हें एक ड्रम में भर दिया और सीमेंट से सील कर दिया। दोनों का यह प्लान था कि सही समय पर शव को कहीं फेंक दिया जाएगा। यहां तक कि मुस्कान ने पड़ोसियों में फैला दिया कि वह पति के साथ हिल स्टेशन मनाली घूमने जा रही है। लेकिन वह गई कातिल प्रेमी साहिल के साथ। वहां से सौरभ के फोन से ही मुस्कान अपनी तस्वीरें शेयर करती रही। ऐसा इसलिए किया ताकि लोगों को लगे कि सौरभ जिंदा और मुस्कान की तस्वीरें शेयर कर रहा है। लेकिन सौरभ के परिवार वालों ने जब बेटे से संपर्क की कोशिश की तो कॉल ही नहीं रिसीव की गई। लगातार ऐसा होने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।
परिवार का फोन नहीं उठा तो पुलिस में पहुंची शिकायत
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुस्कान और साहिल को हिरासत में लिया। पुलिस की सख्ती पर दोनों टूटे और गुनाह कबूल किया। सौरभ के शव को जिस ड्रम में भरा गया था, उसकी सील तोड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और ड्रिल मशीन का इस्तेमाल हुआ। सीमेंट इतना मजबूती से लगाया गया था कि हथौड़ा भी फेल हो गया।
पति की जगह खुद करती रही मैसेज
मेरठ। यूपी के मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने पति सौरभ को जिस बेहरमी से मौत के घाट उतारा उसे सुनकर कर किसी की रूह कांप गई। हत्या के बाद पत्नी मुस्कान प्रेमी साहिल के हिमाचल में घूमने चली गई। पति की हत्या के बाद पत्नी मुस्कान इत्मिनान से प्रेमी संग मिलकर मौज मस्ती करती रही।
सौरभ की हत्या हो गई है? इसकी कानों कान खबर तक किसी को नहीं लगी। मुस्कान इस तरह से पेश आ रही थी जैसे कुछ हुआ ही नहीं था। मुस्कान ने अपने परिवार और पुलिस को ही नहीं, ननद को भी चकमा दिया था। मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ जब हिमाचल में घूम रही थी तो उसने पति सौरभ के नंबर से अपनी ननद चिंकी से चैटिंग की थी।
खुद सौरभ बनकर चिंकी से होली की पार्टी के बारे में भी पूछा था, ताकि किसी तरह का उस पर शक न जाए। चिंकी ने भाई सौरभ समझकर बेटी पीहू को साथ न लाने के बारे में पूछा था। चैटिंग के दौरान चिंकी ने भाई सौरभ समझकर होली की बधाई भी थी। मुस्कान ने सौरभ बनकर चिंकी से पूछा था कि होली पर घर आओगी क्या? लेकिन बहन चिंकी को पता ही नहीं था कि उसका भाई सौरभ अब इस दुनिया में है ही नहीं।
चिंकी को यह भी शक नहीं हुआ कि उससे जो चैटिंग कर रहा है वह उसका भाई सौरभ नहीं बल्कि उसकी कातिल भाभी मुस्कान है। परिवार को जब कुछ संदेह हुआ तो सौरभ के व्हाट्सअप नंबर पर काल की। जब कोई जवाब नहीं मिला तो घर वालों का शक गहराया। इसके बाद सौरभ की तलाश शुरू की गई।
सौरभ के फोन से फेसबुक पर डाले कसौल और शिमला के फोटो
मेरठ। मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद इसे छिपाने के लिए बड़ी प्लानिंग की। लाश को ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल से जमा दिया, ताकि दुर्गंध न आए और मौका देखकर इसे ठिकाने लगा दें। हत्या के बाद सौरभ का फोन लेकर मुस्कान और साहिल कसौल समेत हिमाचल में कई जगह घूमने चले गए। सौरभ के मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर हिलस्टेशन के फोटो अपलोड किए ताकि ये दिखाया जा सके कि सौरभ घूमने गया है। पुलिस ने मुस्कान की गिरफ्तारी के बाद सौरभ का फोन बरामद कर लिया है।
मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की और इसके बाद दोनों ने सौरभ का फोन लिया और इसका पासवर्ड अनलॉक कर लिया। मुस्कान ने पांच मार्च को मोहल्ले और परिजनों को बताना शुरू कर दिया कि वह सौरभ के साथ घूमने हिमाचल जा रही है। बेटी पीहू को मायके में मां के पास छोड़ दिया। मुस्कान प्रेमी के साथ कसौल और हिमाचल घूमने चली गई। यहां मुस्कान ने सौरभ के मोबाइल से हिल स्टेशन और अपने कुछ फोटो लिए और फेसबुक-इंस्टाग्राम पर अपलोड किए। हालांकि किसी भी फोटो में सौरभ नहीं था। ऐसा इसलिए किया ताकि भ्रम फैलाया जा सके कि सौरभ जीवित है। कई दिन घूमने के बाद मुस्कान और साहिल दो दिन पहले वापस लौट आए थे।
सौरभ तो ब्लाइंड लव करता था, हमारी बेटी ही बदतमीज थी
मेरठ । यूपी के मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाली विवाहिता की करतूतें सुनकर उसके मायके वाले भी हैरान हैं। विवाहिता की मां और पिता अब मीडिया के सामने आए और अपनी बेटी के कई कारनामों का खुलासा किया है। कहा कि दामाद सौरभ तो मुस्कान को ब्लाइंड लव करता था। हमारी बेटी ही बदतमीज थी। पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी अपनी बेटी के लिए माता-पिता दोनों ने फांसी की मांग भी की। दोनों ने कहा कि उस लड़की को जीने का हक नहीं है।
मां ने बताया कि सौरभ जब लंदन जा रहा था तो हमने उससे कहा था कि सुभि को हमारे यहां छोड़कर जाओ। लेकिन हमारी लड़की ही हमारे पास नहीं रहना चाहती थी। वह जानती थी कि यहां पैरेंट रोक टोक करेंगे। सौरभ तो ब्लाइंड लव के कारण उसका हमेश सपोर्ट करता था। सौरभ ने भी कोई जिद नहीं कि और वह हमारे पास यहां रहने के लिए नहीं आई। अपनी बेटी की करतूतों के बारे में बताते हुए मां ने कहा कि 12-12 कभी एक बजे तक सो कर उठती थी। जब सौरभ लंदन में था तो हमने देखा कि सुभि काफी दुबली हो गई है। हमें लगा कि सौरभ की याद में पतली हो रही है। लेकिन हमें क्या पता था कि उसका प्रेमी साहिल उसे नशा दे रहा है।


No comments:
Post a Comment