नई दिल्ली। केरल से आई एक खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। मलप्पुरम जिले के वलंचेरी नगर पालिका क्षेत्र में 10 लोगों के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जानकारी में सामने आया है कि इन सभी लोगों को एक ही सुई से इंजेक्शन लगाया गया था।
स्वास्थ्य विभाग ने जांच में पाया कि ये सभी नशीली दवाओं का इंजेक्शन लेते थे। एक ही इंजेक्शन की सिरिंज सभी को लगने के कारण संक्रमित हो गए। इन 10 व्यक्तियों में तीन देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं, बाकि सात केरल के ही हैं। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि सभी एचआईवी संक्रमित व्यक्ति नशे के आदी हैं। इनमें से एक व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित था। उसी के द्वारा इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन की सिरिंज को नौ अन्य लोगों ने भी नशे के लिए इस्तेमाल किया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इनमें से तीन संक्रमित अन्य राज्यों से आए प्रवासी श्रमिक हैं। सभी 10 संक्रमित व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। वहीं, इन मरीजों के घरवालों के सभी मैंबरों की भी जांच की जाएगी।


No comments:
Post a Comment