उत्तराखंड: नाबालिगा को लेकर कई दिन खेतों में छिपा रहा अपहरणकर्ता, निकला और पकड़ा गया - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, February 20, 2025

उत्तराखंड: नाबालिगा को लेकर कई दिन खेतों में छिपा रहा अपहरणकर्ता, निकला और पकड़ा गया



हरिद्वार। यहां के लक्सर में पन्द्रह साल की किशोरी के अपहरण के मामले में  अपहृत किशोरी को सकुशल बरामदगी के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस सफलता हासिल की है। आरोपी किशोरी को जम्मू कश्मीर लेकर जाने की फिराक में था। आरोपी किशोरी को लेकर जम्मू कश्मीर भागने की फिराक में था।  वह नाबालिगा को लेकर कई दिनों तक गन्नो के खेतों मे छिपा रहा। दोनों के अलग अलग समुदायों  से होने के कारण क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ था। 

मिल रही जानकारी के अनुसार बीती आठ फरवरी को बाडीटीप लक्सर निवासी व्यक्ति द्वारा गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक पर अपनी 15 वर्षीय नाबालिगा बेटी को भगा ले जाने की शिकायत पुलिस को दी थी। 

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा टीमों का गठन कर नाबालिगा के जल्द सकुशल बरामद करने के निर्देश देते हुए सीआईयू रुड़की व हरिद्वार को टैक्निकल सपोर्ट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी। 

पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की खेत मदद से खंगाले थे इसके साथ ही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही थी।

पीड़ित और आरोपी के अलग-अलग समुदाय से संबंध रखने के कारण कुछ तनाव का माहौल था और नौ फरवरी को दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प एवं पत्थरबाजी भी हुई। अपहरण की घटना को लेकर आमजनों के बीच काफी रोष था। स्थानीय लोग किशोरी की सकुशल बरामदगी के साथ ही आरोपी पक्ष के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी युवक के छिपने वाले सम्भावित स्थानो पर तलाश के लिए दबिशे दी गयी। 

पुलिस द्वारा युद्ध स्तर पर चलाए गए अभियान से परेशान होकर आरोपी गन्ने के खेतों से अपर्ह्ता को लेकर अन्य स्थानों पर भागने को मजबूर हुआ। पुलिस टीम ने 19 फरवरी की रात आरोपी को उस समय बढकला फ्लाई ओवर के पास से सहारनपुर मार्ग से दबोचने में कामयाबी हासिल की जब वह अपहृता संग जम्मू कश्मीर भागने की फिराक में था। टीम ने आरोपी के चुंगल से अपहृता को भी सकुशल बरामद किया गया। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी लक्सर नताशा सिंह,प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथाण,एसएसआई मनोज गैरोला, नरेन्द्र सिंह, लोकपाल परमार, नवीन सिंह चौहान डिम्पल जोशी,हेड कांस्टेबल विनोद कुमार,रियाज अली पंचम प्रकाश,अमित रावत,संजय पंवार विरेन्द्र कुमार,सचिन तोमर, ध्वजवीर सिंह और रीतू शर्मा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta