सोलन...कसौली गैंग रेप: पुलिस ने कोर्ट को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, आरोपों की पुष्टि नहीं - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, February 7, 2025

सोलन...कसौली गैंग रेप: पुलिस ने कोर्ट को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, आरोपों की पुष्टि नहीं


सोलन। हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोपों को सिद्ध करने के लिए पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिले है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर अदालत में दायर कर दी है।  रिपोर्ट में पुलिस ने इस मामले को रद्द करने की सिफारिश की है। इस प्रकरण में अब आगामी कार्रवाई अदालत की ओर से की  जानी है। सोलन के एसपी गौरव सिंह ने कहा हे कि आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। 

13 दिसंबर को एक महिला ने हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और गायक रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उसने कसौली के एक होटल में दुष्कर्म की बात कही। मामला चर्चा में आया। हालांकि, महिला ने वर्ष 2023 में दुष्कर्म की बात कही। 

ऐसे में डेढ़ साल पुराने मामले में पुलिस को जांच करना मुश्किल हो गया। इसके बाद भी पुलिस ने इस मामले की अपनी स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर अदालत को सौंप दी है। जिसमें महिला की ओर से लगाए गए आरोप पर कोई भी ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की है। आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई है, इसमें कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta