नालागढ़। युवती से रेप के आरोपी को बद्दी जिला पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। महिला पुलिस बद्दी में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ 3 वर्षों तक का दुराचार किया।
अब जब वह 5 महीने की गर्भवती हो चुकी है और आरोपी उसे छोड़कर कहीं चला गया। युवती का आरोप है कि युवक उससे शादी के लिए टाल - मटोल कर रहा है। महिला पुलिस थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के प्रयास शुरू किए, लेकिन वह बार बार अपने ठिकाने बदल रहा था।
अंतत: महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम ने आरोपी युवक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उसे नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पीड़ित युवती से दुराचार की घटना को लेकर आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे नालागढ़ कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है और आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।


No comments:
Post a Comment