बागेश्वर : दो लाख की स्मैक के साथ लुक्का गिरफ्तार,तस्कर ढाई लाख की चरस के साथ अरेस्ट - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, February 10, 2025

बागेश्वर : दो लाख की स्मैक के साथ लुक्का गिरफ्तार,तस्कर ढाई लाख की चरस के साथ अरेस्ट


बागेश्वर। पुलिस ने ढाई लाख की चरस और 6.60 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

 पुलिस ने बताया कि अवैध चरस, स्मैक और शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोनों मामलों का एसपी चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि शनिवार की शाम कोतवाल कैलाश नेगी ने पुलिस दलबल के साथ चेकिंग अभियान चलाया।

 इस दौरान बानरी मंडलसेरा निवासी 23 वर्षीय सुनील कुमार लोहिया उर्फ लुक्का के पास से 6.60 ग्राम स्मैक बरामद की। इसकी कीमत लगभग दो लाख है। इसके अलावा एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन के नेतृत्व में एसओजी की टीम चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी की भगवती बैंक्वेट हॉल के पास एक व्यक्ति चरस लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने विकास भवन मार्ग पर उसे पकड़ लिया। 

चेकिंग में उसके पास से एक किलो, 296 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम व पता बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र विासी 24 वर्षीय राज गुप्ता सिरोही बताया। पकड़ी गई चरस की कीमत ढाई लाख है। दोनों के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

दोनों को ही न्यायालय में पेश कर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस लगातार स्मैक और चरस तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसपी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर सीओ अजय लाल साह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta