सोलन: युवती को शादी का झांसा देकर गर्भवती करने वाला पुलिस ने किया काबू - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, February 15, 2025

सोलन: युवती को शादी का झांसा देकर गर्भवती करने वाला पुलिस ने किया काबू



सोलन। युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद गर्भवती होने पर उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने और बाद में उससे संबंध तोड़ने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को एक युवती ने पुलिस चौकी सुबाथू में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वर्ष 2022 में  सितम्बर महीने में उसकी जान पहचान सोलन निवासी गौरव कुमार से हुई थी। गौरव कुमार ने उसे बताया कि कि इसकी पत्नी इसके साथ ठीक ढंग से नहीं रह रही है, जिस कारण इन दोनों का तलाक हो रहा है। गौरव कुमार ने  युवती से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है ।  

इसके बाद उसने गौरव कुमार को अपनी मां से मिलवाया जिस पर यह उससे शादी के लिये राजी हो गई थी। इसी दौरान उक्त गौरव कुमार ने शादी का झांसा देकर इनके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये जिस पर  युवती गर्भवती हो गई । बाद में गौरव कुमार ने डरा धमकाकर व दबाव डालकर इनका गर्भपात करवा दिया था । गतवर्ष 8 नवंबर को दोनों के संबंधों के बारे में गौरव कुमार की पत्नी को पता लग गया। जिसके उपरान्त गौरव कुमार व युवती की आपस में बातचीत बन्द हो गई थी, लेकिन आते जाते युवती को गालियां देता तथा जान से मारने की धमकियां भी देता था। 

युवती का आरोप  था कि गौरव कुमार ने इनके साथ शादी का झांसा देकर इनके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा अब वह शादी से मुकर गया है। जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। 

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुये आरोपी सुबाथू के रहने वाल 40 वर्षीय गौरव कुमार को 14 फरवरी को  गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta