उत्तराखंड : मौसम ने रोकी मोदी की राह, उत्तरकाशी दौरा टला - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, February 25, 2025

उत्तराखंड : मौसम ने रोकी मोदी की राह, उत्तरकाशी दौरा टला


देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तरकाशी दौरे की राह रोक दी है। मोदी शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के उद्देश्य से पीएम गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल आ रहे थे। अब संभावना जताई जा रही है कि वे मार्च में आ सकते हैं।

राज्य सरकार उनके 27 फरवरी को आने की संभावना के हिसाब से तैयारी कर रही थी। सोमवार को प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों का जायजा ले​ने के लिए हर्षिल और मुखबा पहुंचे थे लेकिन देर रात आधिकारिक सूचना जारी की गई कि मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पीएम का उत्तरकाशी के हर्षिल और मुखबा का दौरा रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग ने उस दिन बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसे देखते हुए पीएम का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब पीएम के पांच मार्च तक उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta