हरिद्वार। रुड़की के झबरेडी कला गांव में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी कनपटी पर तमंचा लगा कर खुद को गोली से उड़ा दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेडी कलां गांव निवासी योगेश हिस्ट्रीशीटर है। बताया गया है कि योगेश की घर के बाहर ही दुकान है। आज सुबह योगेश अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, उसी समय योगेश ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
जहां पर उन्हें योगेश का शव लहूलुहान हालत में मिला। वहीं मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


No comments:
Post a Comment