शिमला। यहां की सुन्नी तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को कमरे में बंद करके मिर्च का धुआं लगा दिया। तीनों किसी तरह से कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकले।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि कि उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता है।
उसने पुलिस को बताया कि बताया कि 25 फरवरी की रात तकरीबन 9 बजे पति ने एक थाली में आग जलाकर उसमें मिर्च डाल दी। पति ने मिर्च वाली थाली को पत्नी के कमरे की खिड़की पर रख दिया।
इसके बाद आरोपी ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पति अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।


No comments:
Post a Comment