लालकुआं: पुलिस से झड़प के बाद गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के नेता हिरासत में, बाद में छोड़ा - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 5, 2025

लालकुआं: पुलिस से झड़प के बाद गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के नेता हिरासत में, बाद में छोड़ा


लालकुआं। रामपुर रोड के स्टोन क्रशरों में ओवरलोड वाहनों को रोकने के दौरान प्रदर्शन कर रहे वाहन स्वामियों को पुलिस  ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी और बेरीपड़ाव गौला गेट के अध्यक्ष जीवन बोरा को हिरासत में ले लिया।  बाद में  पुलिस ने दोनों पदाधिकारियों को छोड़ा। 

दोनों पदाधिकारियों को पुलिस टीम कोतवाली हल्द्वानी ले गई। जैसे ही दोनों वाहन स्वामियों को कोतवाली पुलिस लेकर गई अन्य वाहन स्वामियों में आक्रोश फैल गया। सभी वाहन स्वामी आनन फानन में हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पदाधिकारियों को छोड़ा। 

इस दौरान पुलिस ने जब दोनों का 500 रुपये का चालान करने की बात कही तो खनन व्यवसाईयों का कहना था कि जो वाहन ओवरलोड खुलेआम चल रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस शांतिपूर्ण अपनी बात रख रहे वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, इसके बाद पुलिस ने दोनों पदाधिकारियों को छोड़ दिया।

इधर समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी ने चेतावनी दी कि जब तक क्षेत्र के स्टोन क्रशर वाहन स्वामियों को उचित रेट नहीं देते, तब तक खनन व्यवसायियों का आंदोलन जारी रहेगा, वह स्टोन क्रशर में ओवरलोड मिट्टी और भूसी किसी भी हालत में आने नहीं देंगे, इसके लिए वह जेल जाने को भी तैयार हैं। 

उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर इंदर सिंह बिष्ट, पंकज दानू, मनोज बिष्ट, जीवन कबड्वाल, पप्पू सुनाल, पुष्कर दानू, नवीन जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, वीरेंद्र दानू, अमित भट्ट, ललित जोशी, हेम दुर्गापाल, राजीव जोशी सहित भारी संख्या में वाहन स्वामी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta