हिमाचल: प्रियंका गांधी से मिले विक्रमादित्य सिंह, सरकार और संगठन के मसलों पर की चर्चा - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, February 17, 2025

हिमाचल: प्रियंका गांधी से मिले विक्रमादित्य सिंह, सरकार और संगठन के मसलों पर की चर्चा


शिमला । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सरकार में बदलाव की चर्चा के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका वाड्रा को वायनाड से सांसद चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल से संबंधित सरकार और संगठन के मसलों पर भी विचार विमर्श किया। शिमला जिला से मंत्रिमंडल में तीन कैबिनेट मंत्री हैं। संसदीय क्षेत्र शिमला में पांच मंत्री कैबिनेट में है।

ऐसे में यह समन्वय किस तरह से बिठाया जाएगा। इस पर मंथन चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि किसी मंत्री को ड्राॅप कर अध्यक्ष बनाया जा सकता है। संगठन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि विधानसभा के बजट सत्र के बाद बड़ा बदलाव हो सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू भी दिल्ली में हैं। उनका भी नए प्रभारी से मिलने का कार्यक्रम है। 

वह राजीव शुक्ला व केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से भी संगठन के मसलों पर चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल अप्रैल महीने में पूरा होने जा रहा है। ऐसे में उनके स्थान पर किसी अन्य को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंडी और शिमला जिला से संबंध रखने वाले नेताओं का नाम अध्यक्ष पद के लिए चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta