बागेश्वर: पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, February 23, 2025

बागेश्वर: पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा



बागेश्वर। राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत धारी गांव में एक बुजुर्ग पति पत्नी को आग से बचाने के चक्कर में झुलस गया। पत्नी को चक्कर आने पर वह जलती आग में गिर गई। दोनों को 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। 

ग्रामीणों के अनुसार धारी गांव निवासी 65 साल की जानकी देवी रविवार की सुबह आग जलाकर सेक रही थी। अचानक जानकी देवी को चक्कर आ गया और वह वह जलती अंगीठी में गिर गई। उसके 72 वर्षीय पति रतन सिंह ने उसे आग में गिरता देख तुरंत बचाने में जुट गए। 

तब तक महिला झुलस गई, पत्नी को बचाने में पति का हाथ भी बुरी तरह जल गया है। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया है डॉक्टर उपासना ने बताया कि दोनों का प्राथमिक उपचार कर महिला को जिला अस्पताल ने भर्ती किया गया है। महिला 18 प्रतिशत जल गई थी।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta